फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक व समर्थक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुधवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क करने जा रहे सपा के पूर्व विधायक व उनके समर्थकों को मंगलवार को दोस्तपुर कस्बे के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी व पूर्व विधायक भगेलू राम व उनके समर्थकों का काफिला मंगलवार को जैसे ही दोस्तपुर कस्बे के बगल से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने समर्थकों सहित नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक भगेलू राम, सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सीताराम यादव समेत करीब 16 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अंबेडकरनगर के बेवाना थाने ले गई। थाने पर काफी देर बिठाए रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें