फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में बेखौफ रहे वोटर

विज्ञापन
सुल्तानपुर के रामलीला मैदान में मतदान ड्यूटी में मुस्तैद सुरक्षा कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए रविवार को चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। मतदान केंद्र व बूथों से लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ गश्त करते दिखे। संगीनों के साए में वोटर ने भयमुक्त होकर मतदान किया।
विज्ञापन

रविवार को सुल्तानपुर के पांचों विधानसभा सीटों पर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद थी। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही सिविल पुलिस जगह-जगह तैनात रही। अत्याधुनिक असलहों से लैस अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी से आम लोगों के मन से भय समाप्त हो गया। बूथों पर तैनात सुरक्षा बलों के संगीनों के साए में आम मतदाता ने निडर होकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें