फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर गिरी छप्पर की दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बरसात के दौरान क्षेत्र में मंगलवार की सुबह महिला पर दीवार ढह गई। परिवारीजनों ने जब तक मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के बरुआ सकरवारी (सरेसर) गांव निवासी रामजीत पाल की पत्नी प्रेमा देवी (47) मंगलवार की सुबह करीब सात बजे घर से 50 मीटर की दूरी पर छप्पर के नीचे रखी सूखी लकड़ी निकालने गई थी। इस दौरान बरसात हो रही थी। छप्पर के नीचे से लकड़ी निकालते समय अचानक कच्ची दीवार भर-भराकर प्रेमा देवी पर गिर पड़ी। काफी देर तक जब प्रेमा देवी घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन छप्पर के पास पहुंचे। पूरा छप्पर दीवार के साथ गिरा पड़ा था। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर प्रेमा देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें