फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद मिला गोमती नदी में कूदी महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के पास से होकर गुजरी गोमती नदी के पुल से पिछले बुधवार की शाम सौरमऊ गांव की रहने वाली निशा भारती (35) पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश भारती अपनी स्कूटी को पुल पर खड़ी कर नदी में कूद गई थी।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा था, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। शनिवार को एक बार फिर गोताखोर निशा की तलाश में नदी में उतरे थे। गोताखोरों ने निशा का शव घटना स्थल से 10 किलोमीटर दूर बभनगंवा गांव के पास निर्माणाधीन पुल के करीब नदी में उतराता पाया तो उसे बाहर निकाला। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। एसओ गौरी शंकर पाल ने बताया कि महिला के शव की पहचान ससुराल तथा मायके पक्ष से कराने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें