फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत

Thu, 11 Feb 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के निर्माण के दौरान लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रवनिया गांव निवासी प्रशांत (19) पुत्र जोखूराम बृहस्पतिवार को अपने गांव के ही शेरू (32) पुत्र बाबूराम के साथ क्षेत्र के रामापुर गांव मजदूरी करने गया था। रामापुर गांव में रामतीरथ का मकान बनाने के लिए पिलर खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान पिलर में लगने वाली सरिया को सीधा किया जा रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गई जिससे प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेरू गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
जयसिंहपुर। रवनिया गांव निवासी प्रशांत की एक वर्ष पूर्व सरिता के साथ शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को घर से हंसी-खुशी मजदूरी करने के लिए निकला था। किसी को भी क्या पता था कि अब प्रशांत कभी नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें