फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल तीसरे युवक की भी हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलिंग में घायल तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

अमेठी। जैनबगंज के पास शनिवार शाम हुए हादसे में घायल तीसरे युवक ने रविवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौतों से भटमऊ गांव में कोहराम मचा है।

भटमऊ गांव निवासी भल्लर (32), आशू (24) और विनोद (22) शनिवार शाम को मीरापुर गांव में आयोजित ब्रह्मभोज से एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैनबगंज चौराहे के पास सीमेंट से लदे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में भल्लर और आशू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विनोद को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। विनोद की अर्चना के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह गया प्रसाद का इकलौता बेटा था। विनोद तीन बहनों में सबसे छोटा था। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। विनोद मुंबई में अपने पिता के साथ ही कपड़ा प्रेस करने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत प्रसाद यादव के तीन बेटों में बड़ा आशू पिता के साथ अहमदाबाद में मजदूरी करता था। हादसे का शिकार हुए तीसरे युवक भल्लर के परिवार में पत्नी राजकुमारी के साथ चार दिलीप, प्रदीप, बेटी किंजल व एक वर्षीय प्रिंस है। भल्लर के पिता भवानी बक्स की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। भल्लर की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें