नशे में धुत चालक का
सीएमओ दफ्तर में हंगामा
क्रासर
सीएमओ की सूचना पर थाने ले गई गौरीगंज पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-24
गौरीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असैदापुर में तैनात चालक ने बृहस्पतिवार को नशे में धुत होकर सीएमओ कार्यालय में जमकर बवाल किया। सीएमओ की सूचना पर पहुंची गौरीगंज पुलिस चालक को थाने ले गई। पुलिस ने सीएमओ की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
सीएचसी असैदापुर में तैनात चालक सुरेश दुबे बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वह नशे में सीएमओ कार्यालय में तैनात स्टाफ व आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज करने लगा। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव को दी। इस पर सीएमओ ने प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज आरपी शाही को फोन कर बवाल कर रहे चालक को थाने ले जाने का निर्देश दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को थाने लाई। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद सीएमओ की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीएमओ ने बताया कि वह चालक आए दिन नशे में धुत होकर बवाल करता रहता है। उसके निलबंन के लिए डीजी हेल्थ को पत्र भेजा जाएगा।