पूर्व मंत्री अमीता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस
सुल्तानपुर। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बल्दीराय क्षेत्र में नुक्कड़ सभा करना पूर्व मंत्री को भारी पड़ा। मामले में एसडीएम के आदेश पर बल्दीराय थाने में पूर्व मंत्री के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
सुल्तानपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह की पत्नी व पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने बिना इजाजत के बल्दीराय क्षेत्र में नुक्कड़ सभा कर रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर बल्दीराय उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह ने उड़नादस्ता मजिस्ट्रेट को जांच के लिए भेजा। जांच में अनुमति नहीं मिलने पर उड़नदस्ता प्रभारी रामकुमार ने बल्दीराय थाने में अमीता सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है।