फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शीतलहर की चपेट में रहा जिला

विज्ञापन
सुल्तानपुर में ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के बदले मिजाज से दूसरे दिन भी जिला शीतलहर की चपेट में रहा। शनिवार को सुबह बादल छाए रहने के बाद निकली धूप के बाद भी पछुआ हवा से गलन शुरू हो गई। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे तक हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

इसके बाद निकली धूप के बीच चल रही पछुुआ हवा ने गलन बढ़ा दी है। पछुआ हवा के बीच जारी शीतलहर से ठंड बढ़ गई है। हालांकि शनिवार को कोहरा नहीं रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोग पार्क, कार्यालयों व घरों के बाहर धूप सेंकते रहे। मौसम विभाग ने अभी मौसम यथावत रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही कोहरा पड़ने का अंदेशा जताया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 21. व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा की गति 3.4 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल व कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें