फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई कर 50 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बैंक में नकदी जमा करने पहुंचे एक युवक की दो युवकों ने पिटाई कर 50 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल सेट लूट लिया। सूचना पर सीओ लंभुआ ने घटना स्थल पर जांच की।
विज्ञापन

यह घटना कुड़वार क्षेत्र के रंकेडीह गांव निवासी मेराज के साथ हुई। मेराज सोमवार की दोपहर घर से 50 हजार रुपये जमा करने के लिए गांव में स्थित ग्रामीण बैंक पहुंचे थे। आरोप है कि बैंक गेट के पास मोनू निवासी शाहपुर सरकंडे, धम्मौर और असगर निवासी असरोगा, कुड़वार ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर 50 हजार रुपये व मोबाइल सेट छीन लिया। मेराज की सूचना के बाद सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल व एसओ कुड़वार रवि कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एसपी/डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मेराज और मोनू सऊदी अरब में काम करते हैं। इन दिनों दोनों गांव आए हैं। दो दिन पूर्व दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। रंजिश को लेकर सोमवार को मेराज का पीछा करते हुए मोनू और असगर बैंक के पास पहुंचे और मेराज की पिटाई कर मोबाइल सेट छीन लिया। रुपये लूटने का मामला संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें