फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक जेई पर टेढ़ी हुई सत्तासीनों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोक निर्माण खंड-तीन के एक अवर अभियंता पर सत्तासीनों की नजर टेढ़ी हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्थानांतरण की मांग उठाई है। अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते हुए जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण खंड तीन में कार्यरत अवर अभियंता मुदस्सिर हुसैन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा व सुल्तानपुर भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोप मढ़ा है। जिलाध्यक्ष व विधायक ने जेई पर जिले में ही करीब 18 साल से जमे होने का आरोप भी लगाया है।
मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में दोनों नेताओं ने जेई पर भ्रष्टाचार के जरिए सरकार की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि शासन की नीतियों का जेई की ओर से उल्लंघन किया जा रहा है। विधायक व जिलाध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार बब्लू ने भी जेई के स्थानांतरण की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

नेताओं ने भ्रष्टाचार की जांच कराने की भी मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता मुदस्सिर हुसैन का कहना है कि कुछ भाजपा नेताओं की ओर से गलत कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। गलत कार्य करने से इनकार करने पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें