फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू : चौधरी सुनील सिंह

विज्ञापन
25. सुल्तानपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसानों के लिए इस बार प्रदेश में लोकदल तीसरा विकल्प होगा। ये बातें लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहीं। वे मंगलवार को जिले में मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को तीसरे विकल्प की बात कर प्रदेश का सियासी पारा गरमा दिया। उन्होंने कहा कि उप्र विधानसभा चुनाव 2022 अब ज्यादा दूर नहीं है। प्रदेश में इस बार किसानों की ही सरकार बनेगी।
किसानों की हमेशा लड़ाई लड़ने वाला लोकदल प्रदेश में तीसरा विकल्प बनेगा। सियासत में भाजपा की सहायक सियासी पार्टी के रूप में प्रदेश की जनता को ठगने का काम बसपा और सपा ने बखूबी निभाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से तालीम हासिल करने वाले किसानों के दर्द को क्या जानें।
विज्ञापन

यही वजह है कि किसान आंदोलन को आज सात महीने से अधिक समय बीत गए लेकिन अखिलेश आज तक किसानों का दर्द सुनने के लिए गाजीपुर सीमा तक नहीं जा सके। बसपा की मुखिया मायावती को तो पहले भी किसानों के दर्द से कोई लेना देना नहीं था।
उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां इतना भ्रष्टाचार कर चुकी हैं कि अब ये भाजपा की ‘बी’ टीम बन कर रह गई हैं। मोदी ने देश को तो योगी ने प्रदेश को तबाह किया। बांग्लादेश जैसे छोटे से मुल्क की जीडीपी ग्रोथ आज भारत से कहीं ज्यादा है। इस मौके पर लोकदल के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सरिता देवी, शीला मौर्या, शिवनंदन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें