फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार राशन नहीं देने पर व्यवसाई की पिटाई, दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दियरा चौराहे पर रविवार को किराना दुकान पर राशन लेने पहुंचे व्यक्ति से रुपया मांगना व्यवसायी को महंगा पड़ गया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार के बाद बचाने पहुंचे बड़े भाई को भी पीटा गया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। गंभीर हालत में व्यवसाई को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के दियरा बाजार निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल (25) की किराना व उसके भाई प्रदीप जायसवाल (34) की हार्डवेयर की दुकान है। रविवार की सुबह आठ बजे जलील पुत्र करम हुसैन कृष्ण कुमार की दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। जलील ने सात सौ रुपये का सामान पैक कराया। आरोप है कि बिना रुपये दिए ही जब जलील सामान लेकर जाने लगा तो कृष्ण कुमार ने मना कर दिया। इसके बाद जलील थोड़ी देर बाद रऊफ अहमद, आसिफ अहमद,आरिफ अहमद और आदिल अहमद के साथ दुकान पर पहुचा और कृष्ण कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कृष्ण कुमार की चीख-पुकार सुनकर प्रदीप अपनी दुकान से भागकर पहुंचा और बीच-बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। पिटाई के बाद जलील आदि ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को लेकर स्थानीय लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें