फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की जमीन पर स्थापित कर दी आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लक्षमणपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात गांव के दलित समुदाय के लोगों ने ग्राम सभा की जमीन पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर जब प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और प्रतिमा हटाने का निर्देश दिया तब ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के रुख को देखते हुए प्रशासन बैकफुट पर आ गया और गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के लिए वहां पार्क का प्रस्ताव जल्द तैयार करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने प्रतिमा हटाई।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर गांव में स्थित गांव सभा की खाली पड़ी भूमि पर बृहस्पतिवार की रात अचानक गांव के कुछ लोगों ने चबूतरा बनाकर उस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। शुक्रवार की सुबह मूर्ति देख गांव में हड़कंप मच गया।
कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से मूर्ति यहां पर स्थापित की गई है। वह पूर्णत: अवैधानिक है। बिना प्रशासन की अनुमति के कोई इस तरह का कार्य नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन के मूर्ति हटाने के आदेश पर ग्रामीण तैयार नहीं हुए। मूर्ति के पास गांव के लगभग सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बैठ कर बाबा साहब जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। एसडीएम व सीओ सुरेंद्र कुमार के काफी समझाने-बुझाने और गांव सभा के प्रस्ताव पर संबंधित भूमि पर आंबेडकर पार्क स्वीकृत कराने में सहयोग करने के आश्वासन पर गांव वाले मूर्ति हटाने को तैयार हुए।
काफी मशक्कत के बाद मौजूद लोगों ने प्रशासन की बात मान कर मूर्ति को हटाया और उसे गांव में सुरक्षित रखा गया। एहतियातन मौके पर प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा, दोस्तपुर, अखंडनगर, करौंदीकलां सहित क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें