फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित बाबूगंज बाजार में रविवार की रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गोसाईंगंज क्षेत्र के नटौली खुर्द निवासी जियालाल (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन

ट्रक चालक जियालाल रविवार की रात ट्रक लेकर कूरेभार से सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। बाबूगंज पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा करके वह सड़क पार कर रहा था, तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में जियालाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि जियालाल के परिवार में पत्नी पुष्पा के साथ ही तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें