फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस की बोगियां ले जा रहा इंजन पटरी से उतरा

विज्ञापन
वाशिंग लाइन के पास डिरेल इंजन को देखते लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या से सुल्तानपुर स्टेशन यार्ड धुलाई के लिए भेजी गईं पद्मावत एक्सप्रेस की 21 बोगियों को लेकर जा रहा इंजन सोमवार की सुबह वाशिंग लाइन के पास पहुंचते ही डिरेल हो गया। इंजन डिरेल होने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। दूसरा इंजन लगाकर बोगियों को वाशिंग लाइन धुलने के लिए भेजा गया। इसके बाद अयोध्या से एआरटी (एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन) बुलाई गई। करीब एक घंटे बाद इंजन को पटरी पर लाया गया।
विज्ञापन

अयोध्या से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस की 21 बोगियों को सोमवार की सुबह अयोध्या कैंट स्टेशन से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन यार्ड के वाशिंग लाइन में धुलने के लिए भेजा गया था। सुबह करीब 10 बजे सुल्तानपुर स्टेशन यार्ड से आगे इंजन बोगियों को वाशिंग लाइन की ओर ले जा रहा था। इसी बीच लखनऊ-नाका रेलवे क्रॉसिंग से आगे बढ़ने पर इंजन अचानक डिरेल हो गया। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम व स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। इंजन के डिरेल होने की सूचना के बाद स्टेशन यार्ड से दूसरा इंजन भेजकर पद्मावत एक्सप्रेस के सभी बोगियों को उससे जोड़ा गया।
इसके बाद बोगियों को वाशिंग लाइन धुलने के लिए भेजा गया। वहीं इंजन डिरेल होने की सूचना मिलने के बाद अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से एआरटी (एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन) मंगाई गई। एआरटी व क्रेन की मदद से पटरी से उतरे इंजन को दोबारा पटरी पर लाकर ट्रैक क्लीयर किया गया। इंजन को दोबारा पटरी पर लाने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लगा। रेल पथ निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि एआरटी की मदद से डिरेल इंजन को ट्रैक पर लाया गया। इंजन डिरेल होने से किसी ट्रेन के यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें