फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को एसयूवी ने रौंदा

विज्ञापन
नंद कुमार मिश्र। (फाइल फोटो) - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीएचसी धनपतगंज पर तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर की बाइक सवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने सोमवार की सुबह टक्कर मार दी। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात नंद कुमार मिश्र (32) निवासी बरौला सोमवार की सुबह क्षेत्र के टीकर गांव में पोलियो बूथ को चेक करने बाइक से निकला था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार एक एसयूवी ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में घायल नंद कुमार मिश्र को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि एसयूवी चालक शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें