उत्तर प्रदेश के रामपुर में सांसद जयाप्रदा के बयान पर गुरुवार को सपाइयों ने पलटवार किया है। सपाइयों ने कहा कि सांसद को पांच सितारा होटल में रहने की आदत है ऐसे में उन्हें अब रामपुर का होटल गरीबों का लगने लगा है।
सपाइयों का कहना है है कि सांसद ने जो बयान दिया है, वह जनता का अपमान है। साथ ही पूरी तरह राजनीतिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह दस साल में रामपुर में अपना मकान तक नहीं बना पाईं ऐसे में वे क्या कर पाएंगी।
सांसद के बयान से सपा खेमे हलचल है। रामपुर में सपा नेताओं ने कहा कि सांसद का बयान रामपुर की गरीब अवाम के साथ मजाक है।
पढ़ें, सैफई महोत्सव: यादव खानदान का फैमिली ड्रामा
सपा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान कहा कि सांसद को दरअसल पांच सितारा होटल में रहने की आदत है। पांच सितारा ही उनकी लाइफ स्टाइल है। गरीब से गरीब और अमीर से अमीर अपने घर में रहना चाहता है, लेकिन सांसद दस साल में रामपुर में घर तक नहीं बना सकी हैं।
उन्होंने कहा कि पांच सितारा होटल में रहने वाली सांसद रामपुर में पांच सितारा होटल क्यों नहीं बनवा लेतीं?
उन्होंने कहा कि रामपुर में हुए विकास कार्य उन्होंने ही तो कराएं हैं, शायद वो यह भूल गई हैं। कहा कि सांसद दस साल में गोशाला ही बनवा देतीं, जिसकी घोषणा पिछले लोकसभा चुनाव में की गई थी।
पढ़ें, मुलायम के गांव में स्विमिंग पूल में देरी पर नपे IAS
बुधवार को रामपुर में सांसद जयाप्रदा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां
उनको रामपुर नहीं आने देना चाहते हैं। वो यहां जिस होटल में ठहरती थीं,
उसको आजम खां ने यह कहकर मना करा दिया कि अगर जयाप्रदा को रुकने दिया तो
होटल गिरवा दिया जाएगा।