फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहिजन गांव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के अंतर्गत सहिजन कला गांव में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दस बजे सहिजन कला निवासी अंकुर पटेल उर्फ महादेव (35) पुत्र गंगाराम की चोपन से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार महादेव खेत पर गेहूं काटकर वापस घर आ रहा था। अंधेरा होने की वजह से वह ट्रेन देख नहीं पाया और रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस व चुर्क चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें