फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस: गोष्ठियों में याद किए गए स्वामी विवेकानंद

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता रैली में शामिल रसोईया संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती बुधवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने गोष्ठी कर उनके जीवन पर चर्चा की। उनके आदर्श को अपनाकर राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में युवक/महिला मंगल दल एवं युवा भारत संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कवि गोष्ठी हुई। कवियों ने काव्य पाठ से स्वामी विवेकानंद को याद किया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी विवेकानंद शुक्ला ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की अपील की। यहां विशिष्टजनों को स्वामी विवेकानंद सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्कृति के क्षेत्र में डॉ. विजय शंकर चौबे, शिक्षा के क्षेत्र में भोलानाथ मिश्र, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सर्वेश कुमार मिश्रा, समाजसेवा/लेखन के क्षेत्र में सनोज तिवारी, साहित्य के क्षेत्र में प्रभात सिंह चंदेल, महिला सशक्तिकरण में सिंदू शुक्ला, पर्यावरण के क्षेत्र में सुमित शाह, गायन के क्षेत्र में भुनेश देवगन, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय खिलाड़ी सुगवंत भर्ती को सम्मानित किया गया। संगठन के मुख्य संरक्षक/संगठन पालक चंद्रकांत तिवारी जी को विवेकानंद सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी लव वर्मा, नवीन कुमार सिंह, चंद्रभान गुप्ता, मनोज कुमार दीक्षित को युवा सोन रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक सौरभकांत पति तिवारी एवं अमित पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर संरक्षक लीलामणि सिंह पटेल, जयप्रसाद मौर्या, अमित पांडेय, वीरेंद्र, विकास खरवार, अमित कुमार, चंद्रजीत गोंड, अजित कुमार पटेल, राजेश पटेल, मंदीप आदि रहे।
हिंदू धर्म के ध्वजवाहक थे स्वामी विवेकानंद
भाजपा की तरफ से जिला पार्टी कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के ध्वजवाहक थे जिन्होंने भारत के दर्शन, संस्कृति और ज्ञान को विश्व भर में फैलाया। विदेशों में भारत की समृद्धि संस्कृति का लोहा मनवाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत रावत, दयाशंकर पांडेय, अनूप तिवारी, विनोद पटेल, दिलीप चौबे, वरुण तिवारी, कैलास तिवारी आदि रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज में युवा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर भाटिया के नेतृत्व में हवन किया गया।
विज्ञापन

विश्वनाथ ने शुरू की थी जयंती मनाने की परंपरा
विंध्य संस्कृति शोध समिति ट्रस्ट के निदेशक दीपक केसरवानी ने बताया कि समाजसेवी, शिक्षा, संस्कृति के प्रति जागरूक व्यवसायी विश्वनाथ प्रसाद केडिया ने वर्ष 1925 में स्थापित संस्कृत महाविद्यालय में प्रतिवर्ष तुलसीदास, कालिदास जयंती आदि महापुरुषों की जयंती पर तमाम प्रकार के सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेलकूद वाद-विवाद अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता था। विश्वनाथ प्रसाद केडिया ने स्वामी विवेकानंद की जन्मभूमि, कर्मभूमि और उनसे संबंधित तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके थे और उनके आचार-विचार-व्यवहार, शिक्षा से काफी प्रभावित थे। उन्होंने ही नगर में सर्वप्रथम स्वामी जी की जयंती मनाने की परंपरा कायम किया। विवेकानंद बाल विद्यालय के छात्र रहे पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण बीएचयू के कुलपति रहे गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने किया था।
अद्भुत प्रतिभा के धनी थे स्वामी विवेकानंद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर ओबरा नगर इकाई में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत सह मंत्री विपुल शुक्ला, जिला प्रमुख देवानंद मिश्रा, जिला संयोजक सौरभ चौबे, नगर मंत्री शिखर सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख कुमार सौरभ सिंह, मनीष अग्रवाल, अनमोल सेठ, अभिषेक अग्रहरि, सौरभ सिंह पंकज, अनुज सिंह, विनय अग्रहरि, अनिकेत सिंह, ऋषभ राज, बृजेश दास, रतन यादव, उत्कर्ष रंजन, इरशाद खान, निहाल चौधरी, रौनक सिंह, रक्षित यादव, प्रिंस पांडे, विनय पटेल आदि रहे।

राबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में विवेकानंद की जयंती पर पुष्प अर्पित करते अतिथिगण।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में युवा महोत्सव पर युवाओं को सम्मानित करते अतिथगण।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें