फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस: सोनभद्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा ने लिया बस आदिवासियों का वोट, नहीं दिए अधिकार

Mon, 09 Aug 2021 05:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सम्मेलन में प्रदेश भर से आदिवासी समाज के लोग जुटे। भीड़ से गदगद सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने आदिवासियों के हित में तमाम कार्य किए हैं। आगे भी सपा की सरकार बनने पर उन्हें अधिकार दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
सोनभद्र में सपा का आदिवासी सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आदिवासी दिवस पर सोनभद्र में आयोजित सम्मेलन के बहाने समाजवादी पार्टी ने आदिवासी समाज को रिझाने की कोशिश की। चोपन ब्लॉक के पटवध में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज से बस वोट लिया, उन्हें उनके अधिकार नहीं दिए।

विज्ञापन


जल, जंगल और जमीन पर अधिकार का मुद्दा जस का तस है। आदिवासी समाज को सामाजिक न्याय दिलाने और उनकी बेहतरी की लड़ाई सपा हमेशा से लड़ी है और आगे भी पूरी दमदारी से लड़ेगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आदिवासी समाज के लोग जुटे।



भीड़ से गदगद सपा नेता ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने आदिवासियों के हित में तमाम कार्य किए हैं। आगे भी सपा की सरकार बनने पर उन्हें अधिकार दिलाए जाएंगे। आदिवासी समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाएं। विशिष्ट अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष व्यास जी गौड़ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम को बताया अभूतपूर्व

इस मौके पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़, शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव, हिदायत उल्ला खान आदि उपस्थित थे।

विश्व आदिवासी दिवस पर सोनभद्र में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभूतपूर्व बताया। उनका ट्वीट देखें-

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें