ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी। वन क्षेत्र व उससे सटे आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुनाथनगर के नेतृत्व में टीम निगरानी में जुटी है। उधर, छत्तीसगढ़ में हाथियों के उत्पात को देखकर यूपी में सीमावर्ती गांवों के लोग भयभीत हो गए हैं।
हाथियों का झुंड बभनी थाना क्षेत्र के रंपाकुरर गांव के समीप जंगलों तक आ पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि हाथियों का झुंड रंपाकुरर के जंगलों तक आने की सूचना मिली है। टीम निगरानी में जुटी है। लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है।