फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग 20 हजार मेगावाट पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी सोमवार सुबह तक बिजली की अधिकतम मांग 20 हजार मेगावाट पार कर गई। मौसम के रुख को देखते हुए बिजली की मांग में और वृद्धि की प्रबल संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम का रुख अचानक बदल गया है। गर्मी अपनी रौ में आने लगी है। इसका असर बिजली की मांग पर भी पड़ने लगा है। अमूमन रविवार को अवकाश के दिन सूबे में बिजली की मांग कम रहती है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस के कारण लोगों ने पंखा, कूलर, फ्रीज आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। नतीजतन रविवार को वर्तमान ग्रीष्मकालीन सत्र में पहली बार बिजली की मांग 20 हजार मेगावाट पार कर गई। इस दौरान अधिकतम मांग जहां 20379 मेगावाट रही, वहीं न्यूनतम मांग भी बढ़कर 11301 मेगावाट पहुंच गई। सोमवार को पीक ऑवर के पूर्व ही बिजली की मांग 18 हजार मेगावाट के करीब पहुंच जाने से मांग में और इजाफा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मांग में इजाफे को देखते हुए निगम की सभी इकाइयों को लोड पर ले लिया गया है। इससे निगम का उत्पादन बढ़कर 4439 मेगावाट पहुंच गया है। सोमवार शाम तक अनपरा ए से 449, बी से 907, डी से 960 व निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 551 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण लैंको की एक इकाई रविवार से ही बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें