फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर समूह के लाखों रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकुंडी कोनिहवा टोला की सहायता समूह की महिलाओं ने एक युवक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने युवक पर लाखों रुपये की ठगी करने और पैसा न मांगने पर गाली देकर घर से भगाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को मांगपत्र सौंप कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी क्रांति, पार्वती, शकुंतला, लीलावती, बीना, सुनीता, सुमित्रा, प्रभावती, चंद्रावती, प्रमिला, फूलमती, मीणा, सीमा, रिंकू, निर्मला, सुमित्रा आदि ने कहा कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। गांव के एक व्यक्ति ने एक वर्ष के अंदर किसी महिला के नाम से 25 हजार तो किसी के नाम से 50 हजार निकाला है। युवक ने लाखों रुपये निकाला है और अब पैसा मांगने पर आनाकानी कर रहा है। सोमवार को जब महिलाएं अपना पैसा लेने उसके घर पहुंची तो उसके पिता ने पैसा देने से इंकार करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। महिलाओं ने डीएम से रुपये दिलवाने और धोखाधड़ी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें