विश्व हिंदू परिषद का 57वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सजग होकर जुटने का आह्वान किया गया।
चोपन ब्लाक के पटवध पंचमुखी हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी महानंद चौबे ने की। मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रचार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि 29 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही 1964 में संपूर्ण विश्व में निवास कर रहे हिंदू समाज के जाति मत पंथ भाषा भौगोलिक सीमा से ऊपर उठकर अग्रणी संगठित सशक्त हिंदू समाज खड़ा करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। हिंदू को हिंदू बनाए रखने में असंख्य बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकेगा। संचालन प्रखंड मंत्री अनिल दत्त पाठक ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान योगेंद्र बहादुर सिंह, कृष्णकांत भारती, जनार्दन प्रसाद नगर मंत्री, दिनेश रावत, वीरेंद्र तिवारी, नागेश सिंह, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदामा दुबे, विष्णुकांत आदि मौजूद रहे।
उधर, महलपुर गांव में समिति के अध्यक्ष शर्मा प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांतीय धर्म प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू जीवन मूल्यों परंपराओं मान बिंदुओं के प्रति श्रद्धा रखने वालों ने अजेय हिंदू शक्ति खड़ा करने के उद्देश्य से संगठन की स्थापना हुई। स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है। संचालन जिला उपाध्यक्ष जनार्दन जी ने किया। विद्याशंकर पांडेय, रामनारायण पांडेय, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, रामजानकी पांडेय, सुरेश पांडेय, राजू तिवारी, श्यामू तिवारी, बृजेश पांडेय, राकेश तिवारी, बचाऊ पांडेय, मुन्ना तिवारी, हृदय पांडेय, अशोक मिश्रा आदि रहे।