फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकी में डायरिया नियंत्रण में, डटी रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बांकी में डायरिया अब नियंत्रण में है। सोमवार को दूसरे दिन भी सीएचसी की टीम गांव में कैंप किए रही। लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उनका उपचार किया और दवाएं दीं। ग्रामीणों को साफ-सफाई के साथ खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सोमवार को राधिका (3) पुत्री बंशी, अभिषेक (3) पुत्र अरविंद, संबोध (35), अयोध्या (23), दिनेश कुमार (15), सरिता (27) पत्नी अनिरुद्ध, फुलकुमारी (24) पत्नी नीतीश कुमार, सोहन (26) पत्नी विनोद, आरती (22) पत्नी रामललित, मुनीया (55) पत्नी रामकरन, अर्चना (5) पुत्री नीतीश कुमार और संतोष कुमार (35) समेत 29 मरीजों का टीम ने उपचार किया। उन्हें दवाएं और ओरआएस के पैकेट बांटे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव में अब स्थिति सामान्य है। इसके बाद भी यहां नजर रखी जा रही है। जब तक शिकायत दूर नहीं हो जाती, टीम गांव में रहेगी। टीम में फार्मासिस्ट मनोज कुमार, ताहिर अंसारी, गांव की आशा, जियाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें