फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाधिकार पट्टे के 497 दावों का सत्यापन पूरा

विज्ञापन
बभनी सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में अधिकारियों व वन समिति के लोगों को संबोधित करते राज्य मंत्? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
क्षेत्र के कारीडाड़ चपकी स्थित सेवाकुंज आश्रम में रविवार को राज्य मंत्री संजीव गोंड की अध्यक्षता में वनाधिकार पट्टे को लेकर अधिकारियों व वन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पट्टा आवंटन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार योगेंद्र यादव ने विकासखंड बभनी की सत्यापित फाइलों के बारे में जानकारी दिया। बताया कि बभनी के 49 में से 27 गांवों की 497 फाइलों का सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि जिला स्तर पर 210 फाइलें जिलाधिकारी से सत्यापित हो चुकी हैं। दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड ने अधिकारियों से कहा कि फाइलों का निष्पक्ष सत्यापन किया जाय। उन्नीस मई तक एक हजार फाइलों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्र, एसडीएम ओबरा रमेश कुमार, डीएफओ मनमोहन मिश्र, वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा, प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, सीताराम, देवनारायण खरवार आदि मौजूद रहे।
19 को सोनभद्र में होंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का सोनभद्र दौरा 19 मई को होगा। वह सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडाड़ चपकी में वनाधिकार के तहत आदिवासियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगी। इसके साथ ही वह क्षेत्र भ्रमण भी करेंगी। भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगी। इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। शिक्षा विभाग विद्यालय को दुरुस्त करने में लगा है तो बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों को सही करने में लगा है। हेलीपैड की भी साफ सफाई शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें