फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास से बसुधा संपर्क मार्ग पर विगत कई वर्षों से सोलिंग डालकर छोड़ दी गई है। सड़क को नए सिरे से निर्माण कराने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बसुधा तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस बीच ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बसुधा ग्राम पंचायत सदस्य पन्नालाल व पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य राम जनम ने बताया कि बसपा सरकार में सड़क बनाने वाली संस्था ने सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ सोलिंग डालकर छोड़ दिया। इसके बाद से आज तक किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर नहीं गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किसी भी इलाके के विकास के लिए महत्वपूर्ण माध्यम होती है जिसके सहारे चलकर विकास उस गांव क्षेत्र तक पहुंचता है। लेकिन दर्जनों गांव से मुख्य सड़क को जोड़ने वाली लगभग तीन किमी दूर तक इस सड़क की बदहाली से गांव के लोग परेशान हैं।् उन्होंने जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की। चेताया कि अगर शीघ्र इस समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में दौरान देवंती देवी, मुनिया देवी, दसमतिया देवी, इसरावती देवी, कौशल्या देवी, बलवंती देवी, गुलाबी देवी, रामवीर, संपूर्णानंद, रामविलास, रामकेश, बंसी, प्रमोद जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें