फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: नायब तहसीलदार की गाड़ी में मिले मतपत्र, हटाए गए घोरावल के आरओ,सपाइयों ने मचाया था हंगामा

Wed, 09 Mar 2022 02:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के घोरावल में बने मतगणना केंद्र परिसर के बाहर मंगलवार दोपहर नायब तहसीलदार की गाड़ी में मतपत्र और मुहर मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया था। 
विज्ञापन
सोनभद्र में गाड़ी से मतपेटी और मतपत्र मिलने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतगणना स्थल के बाहर नायब तहसीलदार की गाड़ी में मतपत्र और मुहर मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद घोरावल के रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को सोनभद्र जिला निर्वाचन अधिकारी ने रमेश कुमार की जगह श्याम प्रताप सिंह को घोरावल विधानसभा क्षेत्र का नया आरओ नियुक्त किया है।

विज्ञापन


श्याम प्रताप सिंह अभी डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थे। उन्हें कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया था। मतदान की समाप्ति के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया था। ईवीएम पर निगरानी के लिए सपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना स्थल के बाहर डटे हुए थे।

अखिलेश यादव ने भी उठाया था मुद्दा
इसी बीच मंगलवार दोपहर उन्होंने मतगणना स्थल की ओर जा रहे घोरावल एसडीएम और नायब तहसीलदार की गाड़ी को रोक दिया। नायब तहसीलदार की गाड़ी में रखा बक्सा खोला गया तो इसमें घोरावल विस क्षेत्र के मतपत्र पड़े हुए थे। साथ में मुहर भी था। धांधली की कोशिश का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने हंगामा शुरू किया तो बाद में बसपा के प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

काफी देर तक हंगामे के बाद प्रशासन ने उन्हें शांत कराया। बाद में खाली मतपत्र और मुहर को ट्रेजरी में रखवाया गया था। इस मामले को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उठाया था। चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने की आशंका जताते हुए आयोग में शिकायत की थी।
 

इस बारे में डीएम को दिए स्पष्टीकरण में घोरावल के आरओ/एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि यह मतपत्र बैलेट यूनिट में लगाने के लिए मिले थे। उपयोग न होने के कारण इसे जमा कराने ले जाया जा रहा था। बुधवार को डीएम टीके शीबू ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुसार घोरावल के आरओ रमेश कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह श्याम प्रताप सिंह को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है। निष्पक्ष और निर्विघ्न चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी छोड़ने वाले 116 कर्मचारियों को नोटिस

बगैर सूचना के 116 कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे। इसेे गंभीरता से लेते सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ. अमित पाल शर्मा ने चुनावी ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मियों के उच्चाधिकारियों को सूची भेज कर जवाब मांगा है। तीन दिन में समुचित जवाब न देने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें