पार्टी की ओर से जारी 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में ओबरा (एसटी) सीट से रामराज गोंड का नाम है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के चुनावी एजेंडे को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। कार्यकर्ताओं की टीम के साथ घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाते हुए जीत दर्ज करने के लिए जी-जान लगा देंगे। उन्होंने बताया कि अन्य सीटों पर उम्मीदवार शीघ्र घोषित होंगे।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को मौका देने के दावे किए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिले में भी एक सीट पर महिला उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। इस सूची में दुद्धी और घोरावल विधानसभा क्षेत्र का नाम चर्चा में है। इसके लिए पार्टी योग्य उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। शीघ्र ही इसकी घोषणा संभव है। भाजपा, सपा और बसपा में टिकट के लिए लाइन लगाने वालों में पुरुष चेहरे ही हावी हैं।