आभूषण की दुकान में हुई चोरी की जांच करने पहुंचे सीओ राजकुमार तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में बुधवार की रात चोरों ने सोने-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रात में ही एक चालक ने दुकानदार को घटना की जानकारी दे दी थी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर चोरों की तलाश में जुट गई। पीड़ित दुकानदार पवन सोनी के अनुसार, एक लाख नकदी और करीब पांच लाख के जेवर चोरी हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुरवा गांव निवासी पवन सोनी की रॉबर्ट्सगंज में स्थित संस्कृत महाविद्यालय के ठीक सामने ओम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। बुधवार रात से चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख नकदी समेत 5 लाख कीमत के सोने और चांदी के गहने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। चोरी की पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है।