फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से दिनदहाड़े उड़ाए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर स्थित शिवद्वार मार्ग पर शुक्रवार को एक किराना की दुकान के पास खड़ी बाइक की डिकी से उचक्कों ने दो लाख रुपये उड़ा दिए। दिनदहाड़े हुई घटना से खलबली मच गई। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के औराही गांव निवासी अयूब शुक्रवार की दोपहर घोरावल नगर में किराना का सामान खरीदने आया था। उसकी बाइक की डिकी में दो लाख रुपये थे। शिवद्वार मार्ग स्थित एक दुकान पर बाइक खड़ी कर वह अंदर गया। इसी दौरान उचक्कों ने डिकी खोलकर उसमें रखा रुपये से भरा थैला उड़ा दिया। मामले की सूचना घोरावल कोतवाली में दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अयूब ने बताया कि उसने शुक्रवार को ही राबर्ट्सगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख नकद निकाला था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति व्यापारी की बाइक की डिकी से चाबी लगाकर रुपये से भरा थैला निकालते और बाइक से आए दूसरे व्यक्ति के साथ जाते दिख रहा है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें