फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क में बारिश से कच्चे मकान और रिहायशी झोपड़ी के गिरने को सिलसिला जारी है। बुधवार को चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूरा के बिजरी गांव में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से सात साल के एक बालक की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पूर्वांह करीब पौने 11 बजे बिजरी गांव में एक व्यक्ति के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। दीवार के नीचे रास्ते से गुजर रहा राम (7) मलबे में दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीआरवी 112 की टीम पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे बालक को बाहर निकालकर परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर एके गरौटिया ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मौत की खबर मिलते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया। दरोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें