फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गया था परिवार, चोरों ने उड़ाए नकदी-गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत परियोजना कालोनी के एक आवास से हौसला बुलंद चोरों शनिवार की रात गहने नकदी सहित लाखों का माल उड़ा दिया। गृहस्वामी ने करीब 18 लाख की चोरी की तहरीर दी है। घटना के समय परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। चोरी की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित विनीत त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह परिवार संग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रात साढ़े नौ बजे घर से निकले थे। लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर लौटने पर परिजन घर का नजारा देख सन्न रह गए। घर में रखा करीब 15 से 16 लाख का गहना एवं 95 हजार नकद चोर ले गए। घटना रात साढ़े नौ से 11 बजे के बीच हुई है। बता दें कि बीते एक सप्ताह पूर्व चोरों ने जैन मंदिर स्थित एक घर के सामने खड़ी स्कार्पियो चोरी हुई थी जिसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा सकी है। उसके बाद इस तरह की भीषण चोरी पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। नगर में लगातार हो रही चोरियों से लोगो मे दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें