फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पकौड़ी कोल का चोपन में फूंका गया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सवर्ण समाज पर अमर्यादित बयान देने पर सांसद पकौड़ी कोल के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों में गुस्सा है। बुधवार को समाज के लोगों ने चोपन नगर में टीम 50 के नेता सुनील आदिवासी और अनुराग पांडेय के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मार्च निकाला। इसके बाद वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित चोपन बैरियर के पास नारेबाजी करते हुए सांसद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जब तक बड़बोले सांसद पर सरकार कार्रवाई नहीं करती तब तक जिले के चट्टी और चौराहों पर पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ टीम 50 का विरोध जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को चोपन ब्लॉक के चतरवार गांव और घोरियां गांव के चौराहे पर सांसद के खिलाफ टीम 50 के नेतृत्व में ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने कहा कि सांसद के बयान पर सरकार के लोगों की चुप्पी रास नहीं आ रही है। राजकुमार ने कहा कि पकौड़ी लाल कोल के विवादित बयान के खिलाफ गुस्सा केवल ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को नहीं बल्कि सभी जाति धर्म के लोगों को है। इस मौके पर नीतीश चतुर्वेदी, योगगुरु आचार्य अजय पाठक, अनुराग पांडेय (विक्की), विमलेश गिरि, अमरेश पटेल, संजू शर्मा, भूपेंद्र यादव, भक्ति केशरी, कुशल सिंह, रितेश पांडेय, अंकित पांडेय, छोटू पटेल, मिथिलेश दूबे, पंचू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें