फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवसः नवज्योति इंटर कॉलेज ने 3-1 से जीती हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी खेलते प्रतिभागी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती रविवार को जिले में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में अंडर-14 वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता भी हुई। इसमें नव ज्योति इंटर कॉलेज की टीम ने 3-1 से जय ज्योति इंटर कॉलेज को पराजित किया। राज्य सभा सांसद रामशकल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और लगन को सराहा। कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए चुनौतियों से लड़ना पड़ता है। खिलाड़ियों में वह क्षमता और कौशल भरपूर है। देश व प्रदेश की सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम, ओपेन जिम बनाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, एथलेटिक्स कोच ओंकार, जगदंबा प्रसाद, संजय सिंह, प्रमोद आदि मौजूद रहे। जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने आभार जताया। संचालन बलरामकृष्ण यादव ने किया। हॉकी मैच में निर्णायक की भूमिका अरुण शर्मा, अमरजीत यादव व शिवाकांत ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें