राबर्ट्सगंज स्थित ओमप्रकाश पांडेय पैरामेडिकल कालेज आफ साइंस के फ्रेसर्श पार्टी में सांस्कृतिक
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ओमप्रकाश पांडेय पैरामेडिकल कॉलेज के सृजन फेस्ट में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत से समां बांधा तो नृत्य प्रस्तुतियों से दिल जीता। जूनियर्स और सीनियर्स के अनूठे तालमेल का लोगों ने खूब आनंद उठाया।
मुख्य अतिथि रजिस्टार शुक्ला डॉ. दिनेश शुक्ला और विशिष्ट अतिथि डॉ. आरडी चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मानस दुबे ने वंदना और ज्योति, वंदना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशाल पांडेय ने कॉलेज की प्रगति आख्या रखी। इसके बाद गीत-संगीत का दौर शुरू हुआ। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने राधा कैसे न जले... पर समूह नृत्य किया तो अखिलेश ने मैं कोई ऐसा गीत गाऊं... सुनाया। ज्योति, जया, लरिषा, पूजा, तनिशा, प्रियंका, निखिल, ज्योति, चंदन, कृति आदि ने नृत्य की मोहक प्रस्तुतियां दीं। आदर्श, आशुतोष, मानस, अंकुर आदि ने गीत सुनाए। छात्राओं ने रैंप पर कैटवाक किया तो छात्रों ने हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों से लोगों की सराहना पाई। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक ओमप्रकाश पांडेय, प्राचार्य राकेश द्विवेदी, अश्वनी पांडेय, सिद्धार्थ, नेहा, अंजू, अनीता आदि मौजूद रहे। संचालन मानस व पूजा ने किया।