सलखन। करोड़ों वर्ष पुराने सलखन फासिल्स पार्क पर पर्यटन के विस्तार को लेकर टूर ऑपरेटर्स की दूसरी टीम सोमवार को पहुंची। बीएचयू, बरकछा और बसंता कॉलेज के पर्यटन विभाग के छात्र-छात्राओं की टीम ने फासिल्स पार्क का गहनता से अवलोकन किया। वहां की खूबियां जानीं। इसकी दूरदराज के लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
वन विभाग की टीम अतिथियों का स्वागत के परंपरागत खान-पान और संगीत के साथ किया। टूरिस्ट गाइड निहाल सिंह ने टीम को फासिल्स पार्क का भ्रमण कराया। बीएचयू के पर्यटन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने फासिल्स के ऐतिहासिक धरोहर के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर गुरमा वन रेंज के अजय प्रकाश, फराज नदीन, रामदास आदिवासी, अविनाश, अमरेश कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
सलखन स्थित प्राचीन फॉसिल्स पार्क का निरीक्षण करते बीएचयू की टीम।- फोटो : SONBHADRA