फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra Accident: नाबालिग चालक रहा था ट्रैक्टर, अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबा; दर्दनाक मौत

Thu, 23 Nov 2023 04:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

चेरुई चौकी के आदिवासी बहुल गांव मरकुड़ी ग्राम सभा निवासी राजकुमार गोंड का पुत्र रामबहादुर (15) ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
Sonebhadra Accident: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेरुई चौकी अंतर्गत मरकुड़ी गांव में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। नाबालिग चालक ट्रैक्टर चला रहा था। गड्ढों में संतुलन बिगड़ते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

चेरुई चौकी के आदिवासी बहुल गांव मरकुड़ी ग्राम सभा निवासी राजकुमार गोंड का पुत्र रामबहादुर (15) ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। चालक रामबहादुर इसके नीचे दब गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत कर किशोर को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही कोहराम मच गया। रामबहादुर तीन भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी एक बहन है। चेरुई चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें