फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः खनन क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
डाला खनन क्षेत्र में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र के डाला चौकी अंतर्गत लंगड़ा मोड़ के आगे खनन क्षेत्र में रविवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

दुद्धी के नगवां निवासी चेत सिंह (24) और अजय (26) खनन क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। रविवार को दोनों ट्रैक्टर लेकर खनन क्षेत्र में जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक चेत सिंह और अजय घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में हादसे की बात सामने आई है। ट्रैक्टर क्रशर क्षेत्र में पानी निकालने के लिए ले जाया जा रहा था। ढलान पर चालक ने ट्रैक्टर को बंद कर दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। खुद को बचाने के लिए चालक ट्रैक्टर से कूद गया, जबकि ट्रैक्टर सवार मजदूर चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई है। वहीं चालक घायल है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें