फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से चार को पीटा, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के बिरधी गांव में शनिवार की रात को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। मनबढ़ लाठी-डंडे से चार लोगों की पिटाई करने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बिरधी गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे से लैश होकर घर में घुसे और पीटना शुरू कर दिया। घायल बाबूराम ने बताया कि मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से उनकी पत्नी कौशिल्या, बेटे मनीष और सतीश को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि बाबूराम की तहरीर पर गांव के ही शिव चरन पटेल, रंजीत पटेल, संजय चौहान और गुरुदास पटेल के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें