फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः विद्यालय की दीवार पर अंतिम वार्निंग लिखा देख सहमे प्रबंधक

विज्ञापन
दुद्धी क्षेत्र के एक विद्यालय के गेट पर लगा लास्ट वार्निंग की जांच करती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव स्थित एक विद्यालय की दिवार पर अंतिम वार्निंग लिखा देख प्रबंधक और अध्यापक सहम गए। सोमवार को प्रबंधक स्कूल पहुंचे तो गेट पर और एक कमरे की दिवार पर अंतिम वार्निंग लिखा देख घबरा गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बता दें कि बीड़र गांव मेें ज्ञानदीप स्कूल है। सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत मौर्य खोलने के लिए पहुंचे। उनकी नजर विद्यालय के गेट पर गई तो उस पर काले रंग की पेंट से अंग्रेजी के अक्षरों में लिखे डेंजर शब्द देख सकपका गए। उन्होंने सोचा कि किसी ने मजाक किया होगा जब गेट खोल कर अंदर गए तो एक कमरे की दीवार पर उसी काले रंग के पेंट से लॉस्ट वार्निंग लिखा देख सहम गए। उन्होंने ग्राम प्रधान सुरेश प्रसाद और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी के जवानों ने मामले की सूचना दी। स्कूल के प्रबंधक रमाकांत मौर्य ने धमकी के बावत प्रभारी निरीक्षक को लिखित सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने विद्यालय पहुंच कर दीवार पर लिखे शब्दों को देखा और घटना के बावत स्कूल प्रबंधक से जानकारी ली। पूछताछ में एक व्यक्ति से भूमि विवाद चलने की बात सामने आई है, लेकिन उसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस व्यक्ति से केस चल रहा है, वह ऐसी हरकत नहीं कर सकता है। वहीं ग्रामीण यह भी कयास लगा रहे हैं कि किसी बात से नाराज होकर कोई छात्र भी हरकत कर सकता है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा जिसने भी ऐसी हरकत की है वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें