फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः रजनी टोला में उल्टी दस्त का कहर, एआईपीएफ का दावा- एक माह में 10 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के म्योरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बेलहत्थी के रजनी टोला में विगत एक माह में लगभग दस लोगों की मौतें हुई है। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर मामले से अवगत कराते हुए एआईपीएफ नेता ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया कि रिहंद बांध का दूषित पानी पीने से मौतें हो रही है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, मजदूर किसान मंच के जिला सचिव रमेश सिंह खरवार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राजकुमारी (एक वर्ष) पुत्री राजेन्द्र, सुनीता (18) पुत्री रामप्यारे, हीरालाल (42) पुत्र स्व.बलराम, सूरज कुमार (5) पुत्र राजाराम खरवार, बादल कुमार (6) पुत्र बबलू कोल, मोंटी कुमार (1) पुत्री बबलू कोल, ओमप्रकाश (3) पुत्र नाथूराम, अंतलाल (7), प्रकाश यादव (50), श्यामदेव खरवार (6) पुत्र अमरनाथ, दिलीप कुमार (1) पुत्र राजेश, विकास (23) पुत्र सुखलाल, कद्दू कुमार (2) पुत्र गौरीशंकर, बबलू कुमार (डेढ़ वर्ष) पुत्र वंश बहादुर की उल्टी, दस्त आदि से मौत हो गई है। सभी मौतें एक से डेढ़ महीने के भीतर हुई हैं। एआइपीएफ नेता दिनकर कपूर ने सोमवार को डीएम को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण लोग रिहंद बांध का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं और इसी कारण बीमार होकर मर रहे है। इसके पूर्व जुलाई माह में भी इस गांव के आधा दर्जन ग्रामीणों की बीमारी से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें