फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः नहाते समय सेल्फी लेना पड़ा भारी, गहरे पानी में समाया किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र स्थित रिहंद डैम के किनारे नहाते समय सेल्फी लेना किशोर को भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

रेहटा निवासी विजय कुमार का पुत्र प्रेम (16) रविवार की दोपहर अपने चार दोस्तों के साथ रिहंद डैम में नहाने गया था। प्रेम को तैरना नहीं आता था। किनारे पानी में लेटकर वह सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान धीरे-धीरे पानी के बहाव में सरककर वह गहरे पानी में चला गया। दोस्त को डूबते देख जब तक अन्य साथी उसके पास पहुंचते वह गहरे पानी में समा गया। खबर लगते ही वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही रेणुसागर चौकी प्रभारी वंश नारायण राय भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश में देर शात तक जुटी रही। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें