फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में की नारेबाजी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में पद यात्रा निकालते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने राबर्ट्सगंज नगर सहित ग्रामीण इलाकों में पदयात्रा निकालकर विरोध जताया। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही खाद्य तेल व वस्तुओं का दाम कम करने की मांग की। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

अगस्त क्रांति दिवस पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तरीय पदयात्रा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सजौर पोखरा से जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ की अगुवाई में पैदल मार्च प्रारंभ किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब पांच किमी पैदल चल कर बरेला मंदिर पर पहुंच कर कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी राजन दूबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि डीजल, पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्धि से किसान व आम जनता बेहाल है। इस मौके पर जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान, राजबली पांडेय, विनयकांत चौबे,संगीता श्रीवास्तव, विमला देवी, रमेश देव पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, सूरज यादव, उषा चौबे, राजीव त्रिपाठी, अमरेश देव पांडेय, निगम मिश्रा, शशांक मिश्रा, गोपाल पाठक, जितेंद्र पांडेय, बृहस्पति भारती, विशिष्ट चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

दुद्धी: जिला महासचिव व प्रभारी दुद्धी बृजेश तिवारी व सचिव रमाशंकर यादव के नेतृत्व में दुद्धी में पदयात्रा निकाली गई। कृषि मंडी समिति से पदयात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। पदयात्रा में जिला सचिव रमाशंकर यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी यूनुस खान, गंभीर प्रसाद, भानू प्रसाद गोंड़, ओमप्रकाश रावत, शारद पनिका, सुनील तिवारी, रामचंद्र पनिका, राजेन्द्र प्रसाद भारती, संगीता खरवार, राजकुमारी, श्रीराम शर्मा, राम कुमार, सुकवरिया देवी, शिव मूरत पनिका, अजय सिंह गोंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें