फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः ओलंपिक में स्वर्ण पदक मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर टोक्यो ओलपिंक में स्वर्ण पदक लाने पर खुशी का इजहार करते अखिल भारतीय वि? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के जेवलिंग थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नगर मंत्री प्रिंस सिंह के नेतृत्व में बढ़ौली चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष गणेश पांडेय ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी और तहसील संयोजक शशांक मिश्र ने कहा कि जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन में नीरज चोपड़ा 86.65 मीटर का भाला फेंक कर फाइनल में पहुंचे। आज पूरा देश नीरज चोपड़ा पर गर्व कर रहा है। लंबे अरसे बाद भारत को गोल्ड मिला है, जिसको लेकर अब पूरा देश में दीवाली जैसा माहौल है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चतुर्वेदी ने नीरज चोपड़ा के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नगर सह मंत्री अमन राज सिंह, आयुष विश्वकर्मा, अनमोल सोनी, पवन वर्मा, सूरज चतुर्वेदी, आलोक सिंह चंदेल, सुंदरम मिश्रा, धर्मेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें