सोनभद्र। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) चयन के लिए शनिवार को जिले के दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। दो पालियों में कुल 222 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को भी दो केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
टीजीटी सुबह साढ़े नौ बजे से नगर के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर आरंभ हुई। पहली पाली में दोनों केंद्रों पर कुल 802 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 692 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 695 परीक्षार्थियों में से 583 ने परीक्षा दी। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि दोनों ही केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।