रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पड़री कलां ग्राम पंचायत के कठार गांव में रविवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक शिक्षा मित्र था। वह पिछले कई दिनों से लापता था। चोपन थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज था।
रविवार को कठार गांव में एक व्यक्ति का शव खेत में पाया गया था। काफी कोशिशों के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस शव थाने लाई थी। पंचनामा के बाद उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त घनश्याम (40) पुत्र बिहारी यादव निवासी बरवां सलखन थाना चोपन के रूप में की।
वहीं रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिल्थम गांव के नरसो बंधी में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।