फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चल रहे अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों सदर एसडीएम डॉ. कृपा शंकर पांडेय ने नगर में एक निजी अस्पताल की जांच की थी। इसमें बगैर लाइसेंस के अस्पताल संचालित होने का मामला सामने आया था। बृहस्पतिवार को एसीएमओ ने बिना लाइसेंस संचालित अस्पताल को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने एसीएमओ को बिना लाइसेंस के संचालित होने वाले अन्य निजी अस्पताल, क्लिनिक और पैथालॉजी सेंटर की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ आफिस में तैनात दो बाबू की मिलीभगत से जिले में धड़ल्ले से कई निजी क्लिनिक, अस्पताल और पैथालॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। पिछले दिनों एसडीएम डॉ. केएस पांडेय और एसीएमओ डॉ. जीएस यादव की टीम जब महावीर डायग्नोस्टिक सेंटर एंड पैथोलॉजी की जांच करने पहुंची तो अस्पताल का पंजीकरण नहीं था। एसीएमओ डॉ. जीएस यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिना लाइसेंस के संचालित अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें