भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से जनता परेशान है और आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, नंद कुमार मौर्य, निधि पांडेय, प्रदेश सचिव डॉ. सुमन यादव, कुसुम प्रजापति, शिला विश्वकर्मा, शशी यादव, रंजना पांडेय आदि मौजूद रहीं। महिला जिलाध्यक्ष अध्यक्षता मंदाकिनी पांडेय व संचालन सईद कुरैशी ने किया।